महिला नहर में कूदी, SP की देखरेख में लोगों ने बचाया

Edited By Vatika,Updated: 16 May, 2018 11:48 AM

commit suicide

जनता नगर के नजदीक एक महिला ने खुदकुशी करने के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। पता चलते ही वहां से गुजर रहे एस.पी. ट्रैफिक गुरमीत सिंह की देखरेख में आसपास के लोगों ने उसे सकुशल नहर से निकाल लिया।

बठिंडा: जनता नगर के नजदीक एक महिला ने खुदकुशी करने के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। पता चलते ही वहां से गुजर रहे एस.पी. ट्रैफिक गुरमीत सिंह की देखरेख में आसपास के लोगों ने उसे सकुशल नहर से निकाल लिया।

जानकारी देते हुए आसरा वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष रमेश मेहता ने बताया कि जनता नगर निवासी महिला पूजा ने घरेलू परेशानी के चलते नहर में छलांग लगा दी। इसी दौरान एस.पी. ट्रैफिक गुरमीत सिंह वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने महिला को डूबते हुए देखा तो तुरंत उसे बचाने के प्रयास शुरू किए। कुछ लोगों ने एस.पी. गुरमीत सिंह का साथ देते हुए महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। इसकी सूचना उन्होंने संस्था को दी जिस पर वह संस्था के सदस्य जसविंद्र सिंह को लेकर मौके पर पहुंचे। महिला को समझाकर उसके घर पहुंचाया गया। मोहल्ला निवासियों व परिजनों ने एस.पी. व संस्था का आभार जताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!