Edited By Updated: 24 Oct, 2016 02:25 PM
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बैंक कर्मचारी बनकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाला आरोपी आज फतेहाबाद (हरियाणा) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
भटिंडा (बलविंद्र): पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बैंक कर्मचारी बनकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाला आरोपी आज फतेहाबाद (हरियाणा) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसको भटिंडा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर भटिंडा लाएगी।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले एक बैंक में एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर एक व्यापारी से करीब 3.05 लाख रुपए की ठगी की थी, जो कुछ ही पलों में फरार हो गया था। तब उसकी फोटो सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई थी। आज फतेहाबाद पुलिस ने लोगों के सहयोग से उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।