Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Nov, 2023 12:00 AM
रामपुरा के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
बठिंडा (विजय): रामपुरा के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोनिया पत्नी हजारी गिरी निवासी रामपुरा ने पुलिस को बताया कि उसका पति हजारी गिरी गत दिन अपनी स्कूटी पर रामपुरा में जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व अगली पड़ताल की जा रही है।