Edited By Kalash,Updated: 29 Nov, 2026 05:20 PM

जिला पुलिस ने अलग अलग जगहों से हेरोइन व नशीले कैप्सूलों सहित एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बठिंडा (विजय): जिला पुलिस ने अलग अलग जगहों से हेरोइन व नशीले कैप्सूलों सहित एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने गुरप्रीत सिंह व जसपिंदर सिंह निवासी बठिंडा को 19 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने आरोपी हरमन सिंह निासी बठिंडा को 10.74 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया।
थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने आरोपी प्रवीन कुमार निवासी बठिंडा को पोखर मल्ल की कैंटीन के नजदीक 105 कैप्सूल प्रीगैबलिन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना थर्मल पुलिस ने राकेश कुमार निवासी बठिंडा को 2.11 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना नथाना पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह निवासी बुर्ज काहन सिंह वाला को 6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। भगता भाईका पुलिस ने मलूका से आरोपी सतनाम सिंह निवासी सलाबतपुरा को 45 कैप्सूल प्रीगैबलिन सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार सिटी रामपुरा पुलिस ने राकेश कुमार निासी रामपुरा को गिरफ्तार करके उससे 4 ग्राम हेरोइन बरामद की। एक अन्य मामले में थाना सदर रामपुरा पुलिस ने चाऊके से आरोपी धर्मप्रीत सिंह को 6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना मौड़ पुलिस ने हरविंदर सिंह निवासी घुम्मण को गिरफ्तार करके उससे 7 ग्राम हेरोइन बरामद की। इधर, थाना तलवंडी साबो पुलिस ने गुरपाल सिंह निवासी भागीवांदर व गुरप्रीत सिंह निवासी कैलेवांदर को 30 कैप्सूल प्रीगैबलिन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना नंदगढ़ पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी झुंबा को 5.75 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं व अगली कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here