बॉक्सिंग व डिस्कस-थ्रो में मानसा ने जीते 2 गोल्ड मैडल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 04:35 PM

2 gold medal

पंजाब में पिछले दिनों हुई विभिन्न खेलों में मानसा जिले के खिलाडिय़ों ने 2 गोल्ड मैडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है और फुटबाल के टूर्नामैंट में भी यहां की टीम राज्य में दूसरे स्थान पर रही। जिला खेल अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पंजाब राज...

मानसा(जस्सल): पंजाब में पिछले दिनों हुई विभिन्न खेलों में मानसा जिले के खिलाडिय़ों ने 2 गोल्ड मैडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है और फुटबाल के टूर्नामैंट में भी यहां की टीम राज्य में दूसरे स्थान पर रही। जिला खेल अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पंजाब राज खेलें अंडर-25 (मैन) पटियाला में हुई, जिनमें बाक्ंिसग में लवप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह ने गोल्ड मैडल व जसप्रीत सिंह पुत्र हंसा सिंह ब्रांज मैडल हासिल किए।

इसके अलावा अंडर-25 (मैन) एथलैटिक्स खेल में डिस्कस थ्रो के हुए मुकाबलों दौरान गगनदीप सिंह पुत्र दलेर सिंह ने भी गोल्ड मैडल हासिल किया। उन्होंने बताया कि फुटबाल के हुए मुकाबलों में से मानसा जिले की टीम ने राज्य में से दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य खेलें अंडर-25 (वूमैन) संगरूर में हुई, उन में से मुस्कान पुत्री पवन कुमार शर्मा ने बाक्सिंग में सिल्वर मैडल जीते। पंजाब सरकार के खेल विभाग की तरफ से वर्ष 2017-18 के सैशन दौरान पंजाब राज्य खेल अंडर-17 (लड़कियां) हैंडबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, जूडो, बास्केटबाल व हॉकी 27 से 29 नवम्बर तक अमृतसर में हुई। उपरोक्त खेलों में से कुश्ती में खिलाड़ी जोती कौर पुत्री हरदेव सिंह ने ब्रांज मैडल, जूडो खेल में मौसम पुत्री राजा राम चौहान ने ब्रांज मैडल हासिल किए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!