नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने बिजली कर्मचारी को बनाया निशाना

Edited By Urmila,Updated: 12 Jul, 2024 02:49 PM

masked bike riders target electricity employee

तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों द्वारा बिजली कर्मचारी की मोटरसाइकिल लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।

बटाला: तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों द्वारा बिजली कर्मचारी की मोटरसाइकिल लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना कोटली सूरत मल्ली पुलिस को दर्ज करवाए बयान में निर्मल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी गांव भोलेके ने लिखवाया है कि वह पंजाब राज्य बिजली बोर्ड कार्यालय टेक्निकल-2 सिटी बटाला से अपनी ड्यूटी करके अपने घर गांव भोलेके जा रहा था। जब वह गांव बम्ब स्थित नहरी रजबाहे के पास पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों जिन्होंने अपने मुंह बांधे हुए थे, ने अपना मोटरसाइिकल उसके आगे खड़ा करके उसे रोक लिया एवं इनके पास एक किरच भी थी, जिससे वह डर गया व खेतों की ओर भाग गया। 

उक्त बयानकर्ता के अनुसार कुछ देर बाद उसने आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी जिसे उक्त नकाबपोश लेकर फरार चुके थे। अन्य जानकारी के अनुसार उक्त मामले को लेकर एएसआई पंजाब सिंह ने कोटली सूरत मल्ली थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!