संदिग्ध हालत में नौजवान की मौत, तीन खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 22 Aug, 2023 05:58 PM

youth dies in suspicious condition case registered

गत दिवस कस्बा शेरपुर में 22 वर्षीय नौजवान की मौत होने के उपरांत आज शेरपुर पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

शेरपुर (अनीश): गत दिवस कस्बा शेरपुर में 22 वर्षीय नौजवान की मौत होने के उपरांत आज शेरपुर पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी धूरी तलविंदर सिंह गिल और थाना प्रमुख शेरपुर अवतार सिंह धालीवाल ने बताया कि मृतक अरविंदर सिंह उर्फ लाडी की माता सुखजिंदर कौर पत्नी हरदीप सिंह निवासी भट्ठलां जिला बरनाला द्वारा दर्ज करवाए बयानों के अनुसार उसके लड़के अरविंदर सिंह उर्फ लाडी की दोस्ती अकाशदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी सूजा पत्ती संघेड़ा हाल आबाद शेरपुर और मनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी कुप्प कलां (मालेरकोटला) के साथ थी। 

लड़के की तलाश करने पर उन्हें पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ उसके नानके मामा रछपाल सिंह पुत्र गुरचरन सिंह के घर शेरपुर में आया है। उन्होंने वहां आकर देखा तो उनका लड़का घर की छत्त पर पड़ा था। जिसके कपड़े भी बदले हुए थे और अकाशदीप सिंह भी वहीं खड़ा था। उसके लड़के अरविंदर सिंह की मौत हो चुकी थी। अगर उसके लड़के के दोस्त अकाशदीप सिंह और मनप्रीत सिंह उसका समय पर ईलाज करवा देते तो हो सकता है कि उसका लड़का बच जाता। उसके लड़के अरविंदर सिंह की मौत अकाशदीप सिंह और मनप्रीत सिंह की साजिश तहत और रछपाल सिंह की लापरवाही से ही हुई है। डी.एस.पी. और थाना प्रमुख ने बताया कि मृतक की माता के बयानों के आधार पर आकाशदीप सिंह, मनप्रीत सिंह और रछपाल सिंह के खिलाफ नंबर 62 अधीन धारा 304, 120बी और 34 आईपीसी दर्ज कर लिया गया है। शव का पोसटमार्टम करवाने के उपरांत उसको वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वर्णनीय है कि थाना शेरपुर में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए स्थानीय निवासियों द्वारा यह कहा जा रहा था कि यह मौत चिट्टे (नशे) की ओवरडोज कारण हुई है, जिसे मृत्क के परिवारिक सदस्यों द्वारा अन्य रंगत देकर गलत बयान दर्ज करवाए गए है और वह इस कार्रवाई का विरोध करते है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रछपाल सिंह का इस मौत से कोई लेनादेना नही है। रछपाल सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!