मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में एक महिला की मौत

Edited By swetha,Updated: 14 Jul, 2019 11:24 AM

woman died in accident

मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में एक महिला की मौत हो गई।

संगरूर(विवेक सिंधवानी, गोयल): मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में एक महिला की मौत हो गई।

थाना संदौड़ के पुलिस अधिकारी गोरखनाथ ने बताया कि पुलिस के पास दीपक कुमार ने बयान दर्ज करवाए कि वह अपनी सास गुड्डी देवी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंडी गोबिन्दगढ़ से पंजगराईयां आया था जब हम वापस जा रहे थे तो गांव सुल्तानपुर बुधरावा बस स्टैंड के समीप एक मोटरसाइकिल सवार ने बिना हार्न व इंडीकेटर दिए बड़ी तेजी से मोटरसाइकिल मोड़कर मेरे मोटरसाइकिल में मार दिया, जिस कारण हम दोनों नीचे गिर गए। मेरी सास को भी गंभीर चोटें आईं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे खन्ना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मुद्दई के बयानों के आधार पर रणजीत सिंह के विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!