Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 02:17 PM
लहरागागा में पुलिस ने एक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किए गए दो वाहन बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 13 साल का बच्चा भी शामिल है जबकि गिरोह के सरगना पर पहले भी कई मामले दर्ज है।
संगरूर(कोहली): लहरागागा में पुलिस ने एक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किए गए दो वाहन बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 13 साल का बच्चा भी शामिल है जबकि गिरोह के सरगना पर पहले भी कई मामले दर्ज है। कुछ मामलों में तो कोर्ट उसे भगोड़ा तक करार दे चुकी है।
लहरागागा में आए दिन हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से जहां लहरागागा वासी दुखी हैं वहीं पुलिस भी परेशान है। इसी के चलते लहरागागा पुलिस ने हर तरफ चौकसी बढ़ा चोर गिरोह को काबू कर दो वाहन भी बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक नाबालिग है। यह गिरोह पंजाब से वाहन चोरी कर हरियाणा में बेच देता था जबकि गिरोह के सरगना पर पहले से कई मामले दर्ज है और वो कई मामलो में भगोड़ा भी है।