Edited By Updated: 22 Aug, 2016 04:55 PM
पंजाब के डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल की शिकायत किए जाने पर नवजोत कौर सिद्धू को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शब्दों के खेल से करारा जवाब दिया है।
संगरूरः पंजाब के डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल की शिकायत किए जाने पर नवजोत कौर सिद्धू को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शब्दों के खेल से करारा जवाब दिया है।
दरअसल, गत दिवस नवजोत कौर सिद्धू ने सी.एम. बादल को पत्र लिख कर शिकायत की थी कि सुखबीर सिंह बादल के दबाव के कारण उनके क्षेत्र में काम रोके जा रहे हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपना जवाब कुछ इस अंदाम में दिया, जिसे आप वीडियो के जरिए सुन सकते है।
बता दें कि प्रकाश सिंह बादल स्वर्गीय हरचन सिंह लोंगोवाल की 31वीं बरसी पर संगरूर नजदीक लोंगोवाल में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि समागम में पहुंचे हुए थे। हरचन सिंह लोंगोवाल अकाली दल के दिग्गज नेता थे।