Edited By Kalash,Updated: 07 Oct, 2023 05:49 PM
तपा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक भगौड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है
तपा मंडी (गर्ग, शाम): तपा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक भगौड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. बरनाला संदीप मलिक के निर्देश पर डी.एस.पी. तपा डॉ. मानवजीत सिंह सिद्धू और एस.एच.ओ. गुरविंद्र सिंह के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान एक भगौड़े को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार राजवीर सिंह उर्फ राज निवासी गली 5 निवासी ने संजीव कुमार के साथ धोखाधड़ी की थी। उसे अदालत ने पीओ घोषित किया था। अब पुलिस ने राजवीर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर सहायक थानेदार गुरमेल सिंह, हवलदार अमनिंदर सिंह, सिपाही गुरमेल सिंह आदि मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here