Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Dec, 2023 11:44 PM
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी-2 बरनाला में पीड़ित लड़की की मां ने बयान दर्ज करवाए कि उसका एक रिश्तेदार भोला सिंह निवासी गांव खुड्डी कलां कुछ दिन पहले उसकी नाबालिग लड़की को बहलाकर बरनाला में कहीं ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस ने पीड़ित लड़की की मांग के बयानों के आधार पर आरोपी भोला सिंह निवासी खुड्डी कलां को गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।