व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Vaneet,Updated: 07 Oct, 2019 02:06 PM

person commits suicide by hanging

नहरी विभाग में बतौर बेलदार काम करते हरि राम गुप्ता ने गत दिवस जुड़वां नहरों की पटडिय़ों के बीच चुनरी...

गिद्दड़बाहा(चावला): नहरी विभाग में बतौर बेलदार काम करते हरि राम गुप्ता ने गत दिवस जुड़वां नहरों की पटडिय़ों के बीच चुनरी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंधी पुलिस को मृतक की पत्नी शशि कला ने बताया कि उसके पति 5 अक्तूबर की सुबह 6 बजे ड्यूटी पर गए थे और देर शाम तक जब वह घर वापस न लौटे तो उन्हें फिक्र हुई तथा वह उन्हें ढूंढने निकले।

आज सुबह उन्होंने नहर की तरफ जाकर देखा तो बबानिया-गुरुसर में नहर की पटरी के बीच हरि राम का शव पेड़ से लटकता मिला। उनसे एक खुदकुशी नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें शहर के 2 व्यक्तियों के नाम लिखे गए हैं। इनसे हरि राम ने पैसे ब्याज पर लिए थे और हरि राम सबके पैसे मोड़ चुके थे परन्तु देनदार उसे और पैसे देने के लिए परेशान करते थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले 3 महीनों से उक्त व्यक्ति प्रतिदिन घर आकर हरि राम को गालियां भी निकालते थे, जिसके चलते वह परेशान थे। मृतक अपने पीछे पत्नी, 2 लड़के और 2 लड़कियां छोड़ गया है। मौके पर पहुंचे थाना गिद्दड़बाहा के एस.एच.ओ. कृष्ण कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया।

मामले के तफ्तीशी अफसर ए.एस.आई. इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक से मिले खुदकुशी नोट और पत्नी शशि कला के बयानों पर हरमेशपाल, दीपक, मकड़ ज्ञानी व रवि हुसनर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!