महिला सिपाही से लड़की ने की मारपीट, केस दर्ज

Edited By Vaneet,Updated: 09 Sep, 2019 12:58 PM

girl assaulted by female soldier

फिक डायवर्ट करने की ड्यूटी दौरान महिला सिपाही को गालियां निकालने व उससे मारपीट करने पर....

संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): ट्रैफिक डायवर्ट करने की ड्यूटी दौरान महिला सिपाही को गालियां निकालने व उससे मारपीट करने पर एक लड़की को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। 

थानेदार हरदयाल दास ने बताया कि मुद्दई महिला सिपाही रजिया ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि गत 7 सितम्बर को बड़ा चौक थाना में धरना लगा हुआ था। इस दौरान उसके सहित महिला सिपाही ममता रानी की छोटा चौक बाजार में ट्रैफिक डायवर्ट करने की ड्यूटी लगी थी। दोपहर करीब 12.40 बजे मनप्रीत कौर अपनी स्कूटी पर वहां से गुजर रही थी, जिसको उसने रुकने का इशारा किया, परंतु वह नहीं रुकी। इसके उपरांत अचानक मनप्रीत कौर वापस आई, जिसने उसको गालियां निकालीं व उससे मारपीट करने लगी। पुलिस ने मुद्दई की शिकायत पर जांच-पड़ताल करते हुए मनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!