नशा तस्कर को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, तीन महिलाओं सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 05 Mar, 2024 04:48 PM

deadly attack on police personnel

गांव जोलियां में नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर लोहे की नुकीली पाइप और डंडे से हमला कर दिया गया

भवानीगढ़ : गांव जोलियां में नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर लोहे की नुकीली पाइप और डंडे से हमला कर दिया गया। घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले संबंधी पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी जोलियां के इंचार्ज ए.एस.आई. ओंकार सिंह ने बताया कि चौंकी के ए.एस.आई. सतवंत सिंह और दर्शन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना भवानीगढ़ में दर्ज नशा तस्करी के दो मामलों में आरोपी शत्रु सिंह निवासी जोलियां अपने घर के बाहर बैठा ताश खेल रहा है जिसे छापेमारी कर काबू किया जा सकता है और जब दोनों पुलिस पुलिसकर्मी शत्रु सिंह के घर के बाहर पहुंचे तो आरोपी भाग कर अपने घर में दाखिल हो गया। पुलिसकर्मी पीछा करते हुए गए तो घर में मौजूद शत्रू की मां मूर्ति, पत्नी निशा और भाभी करमजीत कौर ने ए.एस.आई. दर्शन सिंह को पकड़ कर सीढ़ियां चढ़ने से रोक लिया जबकि शत्रू सिंह ने कथित मार देने के इरादे से छत पर पड़ी लोहे की नुकीली पाईप सीढ़ियां चढ़ रहे ए.एस.आई. सतवंत सिंह के सिर पर मारी और फरार हो गया।  

ए.एस.आई. ओंकार सिंह ने बताया कि सतवंत सिंह चोट लगने के कारण सीढ़ियों से नीचे उतरा तो शत्रू की पत्नी निशा ने भी कथित जान से मारने की नीयत से उस पर डंडे से हमला कर दिया जो अपना बचाव करते समय सतवंत सिंह की कलाई पर लगा। ए.एस.आई. ओंकार ने बताया कि घटना में घायल हुए दोनों पुलिस कर्मियों को भवानीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों ने दोनों को संगरूर रेफर कर दिया। इस मामले संबंधी ए.एस.आई. सतवंत सिंह के बयानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने काम में  बाधा डालने, इरादा कत्ल सहित अलग-अलग घाराओं के तहत शत्रू सिंह, उसकी उसकी पत्नी निशा, मां मूर्ति और भाभी करमजीत कौर के खिलाफ थाना भवानीगढ़ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में साभी आरोपपी फरार हैं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!