पति व ससुर से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या

Edited By Vatika,Updated: 12 Jul, 2019 09:51 AM

commit suicide

पति व ससुर द्वारा तंग परेशान करने व मारपीट से दुखी महिला ने किसी अज्ञात वाहन के नीचे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस चौकी के इंचार्ज थानेदार हरिन्द्र सिंह ने बताया कि मुद्दई राम ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए

संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): पति व ससुर द्वारा तंग परेशान करने व मारपीट से दुखी महिला ने किसी अज्ञात वाहन के नीचे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस चौकी के इंचार्ज थानेदार हरिन्द्र सिंह ने बताया कि मुद्दई राम ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसकी बहन रानी का विवाह करीब 6 वर्ष पहले प्रितपाल शर्मा से हुआ था व जिनका एक 4 वर्ष का बच्चा भी है। 

मुद्दई की बहन पर प्रितपाल शर्मा गलत शक करता था व उसको बुरा भला कहता हुआ मारपीट करता था। गत 9 जुलाई को प्रितपाल ने मुद्दई की बहन से काफी मारपीट की व तलाक की धमकियां दीं व इस दौरान प्रितपाल शर्मा के पिता जनक राज ने भी उसका पूरा साथ दिया। 

प्रितपाल शर्मा व उसके पिता जनक राज ने मुद्दई की बहन को तंग करके मरने के लिए मजबूर कर दिया। जिस कारण मुद्दई की बहन ने रात करीब साढ़े 10 बजे मेन हाईवे सड़क पर किसी अज्ञात वाहन के नीचे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मुद्दई के बयानों की पड़ताल करके आरोपियों प्रितपाल शर्मा व जनक राज के विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।    

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!