54 बोतलें शराब सहित दो काबू

Edited By Mohit,Updated: 19 Jan, 2020 12:45 PM

barnala hindi news

पुलिस ने दो केसों में 54 बोतलें शराब की बरामद करके दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस ने दो केसों में 54 बोतलें शराब की बरामद करके दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना महल कलां के हवलदार रफी मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पार्टी जब गश्त दौरान सहजड़ा से वजीदके को जा रही थी तो एक बुजुर्ग प्लास्टिक की बोरी पर बैठा था। शक के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर उसमें से 36 बोतलें शराब की बरामद हुईं। 

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चेत राम वासी सहजड़ा के तौर पर हुई। इसी प्रकार से थाना सिटी बरनाला के हवलदार नायब सिंह ने बताया कि मुखबर ने सूचना दी कि गोरा सिंह वासी बरनाला बाहर से शराब लाकर बेचने का आदी है। सूचना के आधार पर रेड करके उससे 18 बोतलें शराब की बरामद करके उसको गिरफ्तार किया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!