स्कूटरी पंक्चर होने से घटा हादसा, 2 सवार हुए गंभीर रुप से घायल

Edited By Kalash,Updated: 13 Aug, 2022 10:50 AM

accident happened due to scooter puncture

आज सुबह करीब 11 बजे बरनाला-बठिंडा मुख्य सड़क पर गांव मेहता के पास स्कूटरी पंक्चर

तपा मंडी (गर्ग, शाम): आज सुबह करीब 11 बजे बरनाला-बठिंडा मुख्य सड़क पर गांव मेहता के पास स्कूटरी पंक्चर होने से नियंत्रित हो गई जिससे 2 सवारों के नीचे गिरने से गंभीर घायल होने की खबर मिली है। इस संबंधी अमरजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने बताया कि वह अपने साथी राम प्रकाश के साथ बठिंडा से बरनाला तक स्कूटर पर सवार होकर अजा रहा रहा था, तभी गांव मेहता के पास एक निजी स्कूल के पास स्कूटर का पिछला टायर फट गया।

इससे स्कूटरी बेकाबू होकर पलट गई और दोनों सवार गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गए। मिनी सहारा क्लब के स्वयंसेवकों द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल तपा में भर्ती कराया गया। राम प्रकाश को सिर में गंभीर चोटें आईं, लेकिन अमरजीत सिंह को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!