पुलिस की कार्रवाई, नशे की खेप सहित 4 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 27 Mar, 2023 11:32 AM

4 people arrested including drug consignment

पुलिस ने चार केसों में 15 ग्राम चिट्टा 12 किलो भुक्की, 100 लीटर लाहन व 30 बोतलें शराब समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है

संगरूर : पुलिस ने चार केसों में 15 ग्राम चिट्टा 12 किलो भुक्की, 100 लीटर लाहन व 30 बोतलें शराब समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना छाजली के पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि जसपाल सिंह निवासी सुनाम चिट्टा बेचने का आदी है। उसको यह चिट्टा उसका भाई रवि सिंह लाकर देता है। सूचना के आधार पर रेड करके जसपाल सिंह को 10 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार किया गया। जबकि रवि सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

इसी तरह थाना सिटी धूरी के पुलिस अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि करनैल कौर निवासी धूरी चिट्टा बेचने की आदी है। वह आज भी चिट्टा बेचने के लिए आएगी। सूचना के आधार पर नाकेबंदी करके उसको 5 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य मामले में थाना लहिरा के पुलिस अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि लवप्रीत सिंह निवासी गांव सियाड़ भुक्की बेचने का आदी है। वह आज भी एक कंटेनर में भुक्की लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर नाकेबंदी करके उसको 12 किलो भुक्की समेत गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह थाना लहिरा के पुलिस अधिकारी मुख्तियार सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गुरप्रीत सिंह निवासी गांव गागा नाजायज शराब निकालने का आदी है। वह अपने लैहरे वाले खेत के कोठे में नाजायज शराब निकाल रहा है। सूचना के आधार पर रेड करके उसको 100 लीटर लाहन व चालू भटठी समेत तथा 30 बोतल शराब समेत गिरफ्तार किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!