नशीली गोलियों सहित 2 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 22 Nov, 2026 05:52 PM

2 arrest with drugs pills

तपा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 2 युवकों को 47 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

तपा मंडी (गर्ग, शाम): तपा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 2 युवकों को 47 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम के दिशा-निर्देशों तथा डी.एस.पी. तपा जसकरण सिंह बराड़ के नेतृत्व में इलाके में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सूरज कुमार निवासी दराज फाटक के नजदीक तथा भरत निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर, ढिलवां रोड तपा कथित तौर पर नशीली गोलियां लाकर इलाके में बेचने का धंधा करते हैं। सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर अनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर ए.एस.आई. दविंदर सिंह, ए.एस.आई. सत्गुर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!