श्री पटना साहिब में जत्थेदार की नियुक्ति के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन

Edited By swetha,Updated: 09 Mar, 2019 01:52 PM

श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पांच सिंह साहिबानों की मीटिंग हुई।

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पांच सिंह साहिबानों की मीटिंग हुई। इसमें ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तख्त श्री पटना साहिब के नए जत्थेदार की नियुक्ति के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया।

इसमें शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान, तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा बोर्ड के प्रधान, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान, चीफ खालसा दीवान के प्रधान के इलावा तख्त श्री हजूर साहिब बोर्ड के एक सदस्य को शामिल किया गया है। इसके साथ ही ज्ञानी इकबाल सिंह ने अकाल तख्त ने 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही बैठक में यह फैसला लिया गया कि ज्ञानी गुरबचन सिंह को अकाल तख्त साहिब में तलब नहीं किया जाएगा। इस मौके पर 14 मार्च को शुरू हो रहे नव संवत 551 संबंधी शोरमणि गुरुद्वारा प्रंबंधक कमेटी द्वारा नानकशाही कैलेंडर जारी किया गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!