Edited By Vatika,Updated: 16 Aug, 2019 09:00 AM
छहर्टा क्षेत्र शराब के एक ठेकेदार के कारिन्दे से वसूली की रकम छीन कर भागे 6/7 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाना छहर्टा की पुलिस द्वारा केस दर्ज किया है।
अमृतसर, (अरुण): छहर्टा क्षेत्र शराब के एक ठेकेदार के कारिन्दे से वसूली की रकम छीन कर भागे 6/7 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाना छहर्टा की पुलिस द्वारा केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अनूप कपूर ने बताया कि वह छहर्टा क्षेत्र में सत्या कंपनी के शराब ठेकेदार के पास इंचार्ज लगा है और शराब की वसूली इकट्ठी करता है। 12 अगस्त की रात 9:15 बजे वह वसूली के 59 हजार रुपए लेकर आ रहा था। नरायणगढ़ नजदीक पहुंचने पर उसे मिले 6/7 अज्ञात लुटेरे उसके साथ मारपीट करने के बाद में वसूली के 59 हजार रुपए लूट कर ले गए। केस दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।