जीप और मोटरसाइकिल की टक्कर में सवार की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Feb, 2020 12:15 PM

rider died in jeep and motorcycle collision

गांव कैरों में मोटरसाइकिल सवार को जीप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पट्टी(पाठक): गांव कैरों में मोटरसाइकिल सवार को जीप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सिविल अस्पताल पट्टी में जानकारी देते हुए मृतक व्यक्ति के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि अमृत पाल सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी गांव कैरों सुबह अपने घर से डेरे पर माथा टेकने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज जीप ने उसे सीधी टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई. सलविन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरजंट सिंह के बयानों पर झंडा सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव कैरों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!