गुरु नगरी को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा : सिद्धू

Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2018 10:43 AM

navjot singh sidhu

गुरु नगरी में श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए करीब 1 लाख लोग पहुंचते हैं। इसलिए गुरु नगरी को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं इन सैलानियों के सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। ये शब्द पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह...

अमृतसर (सुमित): गुरु नगरी में श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए करीब 1 लाख लोग पहुंचते हैं। इसलिए गुरु नगरी को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं इन सैलानियों के सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। ये शब्द पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहे। 

उन्होंने कहा कि गुरु नगरी के पास इन सैलानियों को अपनी तरफ  खींचने के पूरे साधन हैं। यहां का इतिहास, यहां का सभ्याचार, इस शहर को अलग पहचान देता है। उन्होंने कहा की उनकी पूरी कोशिश है कि यहां पर ज्यादा से ज्यादा सैलानी पहुंचे जिससे पर्यटन व्यापार से जुड़ेे लोगो को और बेहतर रोजगार दिया जा सके। सिद्धू ने श्री दरबार साहिब, विरासती मार्ग, पार्टीशन म्यूजियम, वॉर मैमोरियल, अटारी सरहद, पुल कंजरी का दौरा विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ किया और सैलानियों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। 

उन्होंने कहा की अमृतसर और उसके आसपास 18 जगहों को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा की हमारा लक्ष्य है की यहां पर आने वाला सैलानी 4 से 5 दिनों तक रुके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!