Edited By Vatika,Updated: 19 Sep, 2018 04:27 PM
शहर के सकत्तरी बाग के आसपास कोई गिरोह सक्रिय है जो धार्मिक स्थल के बाहर सो रहे लोगों को निशाना बनाता है। हत्या के बाद पहचान मिटाने के उद्देश्य से मृतक के चेहरे पर ईंट-पत्थर से वार किया जाता है। ऐसी ही घटना मंगलवार रात देखने को मिली, जहां अश्वनी...
अमृतसर(बॉबी): शहर के सकत्तरी बाग के आसपास कोई गिरोह सक्रिय है जो धार्मिक स्थल के बाहर सो रहे लोगों को निशाना बनाता है। हत्या के बाद पहचान मिटाने के उद्देश्य से मृतक के चेहरे पर ईंट-पत्थर से वार किया जाता है। ऐसी ही घटना मंगलवार रात देखने को मिली, जहां अश्वनी कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई अश्वनी कुमार सकत्तरी बाग के बाहर सोया हुआ था। इसी बीच किसी ने उस पर हमला करते हुए उसके चेहरे पर ईंटे मारकर उसकी हत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल अश्वनी कुमार को श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वर्णनीय है कि करीब 20 दिन पहले भी ऐसा ही मामला सकत्तरी बाग में देखने को मिल चुका है।थाना सी डिवीजन की पुलिस पहली हत्या की गुत्थी सुलझा नहीं पार्इ कि एक और मामला सामने आ गया है। थाना सी डिवीजन के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि हत्यारों को पकडऩे के लिए 20 लोगों के साथ पूछताछ हो चुकी है मगर अभी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इससे पहले जो हत्या हुई थी मृतक लावारिस था।