विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

Edited By Vaneet,Updated: 02 Sep, 2018 11:43 AM

आज एक और विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। घटना गांव पंडोरी वड़ैच में हुई। मरने वाली राजबीर कौर जब अपने पति व सास ससुर की प्रताडऩा नहीं झेल सकी तो उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी स्थानीय एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना कम्बों की...

अमृतसर(संजीव): आज एक और विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। घटना गांव पंडोरी वड़ैच में हुई। मरने वाली राजबीर कौर जब अपने पति व सास ससुर की प्रताडऩा नहीं झेल सकी तो उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी स्थानीय एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना कम्बों की पुलिस ने मृतका के पति मेजर सिंह, ससुर सुखवंत सिंह व सास करमजीत कौर के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। जबकि आरोपी राजबीर कौर की मौत का समाचार सुनकर भूमिगत हो चुके हैं।

मरने से पहले राजबीर कौर ने 2 माह बाद अपने भाई गुरदेव सिंह के विवाह की तैयारियों का पूछा था। वहीं बड़ी बहन के साथ फोन पर अपना दुखड़ा भी रोया था, जिसने कहा था कि अब उससे ससुराल वालों की प्रताडना बर्दाश्त नहीं हो रही है। राजबीर को अपने भाई के विवाह का बड़ा चाव था और अक्सर वह फोन पर अपनी मां व भाई से तैयारियों के बारे में पूछा करती थी। यह सब नम आंखों से गुरदेव ने बताया और कहा कि उसकी बहन बाईपास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ड्यूटी करती थी।

डेढ़ बजे उसकी बहन ने फोन किया और उसकी मां के साथ उसके विवाह की तैयारियों का पूछा। तब उन्हें कुछ भी ऐसा नहीं लगा कि उनकी बहन इतना बड़ा कदम उठाएगी। उसकी बहन जहरीला पदार्थ निगल नहीं सकती, उसे जबरन खिलाया गया होगा। इसके बाद उसे उसके ससुराल वाले अस्पताल ले गए। अस्पताल में जब उसके पिता ने राजबीर कौर से कुछ पूछने का प्रयास किया तो आंखों में आंसू और गले को हाथ लगा कर अपने पिता को कुछ कहने का प्रयास कर रही थी कि जैसे ससुसराल वालों ने उसे गला दबा कर मारने का प्रयास किया हो। इतना कहने के बाद वह बेहोशी हो गई और इसी अवस्था में उसने अंतिम सांस ली।

भाई ने पुलिस को दी शिकायत 
मृतका राजबीर कौर के भाई गुरदेव सिंह की शिकायत पर थाना कम्बों की पुलिस ने केस दर्ज किया है, जिसमें कहा गया है कि उसकी बहन राजबीर कौर का विवाह वर्ष 2012 में गांव पंडोरी वड़ैच के रहने वाले मेजर सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी बहन अक्सर उन्हें बताती थी कि उसे दहेज के लिए ससुराल में परेशान किया जाता है, जबकि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार लड़के वालों को दहेज दिया था। विवाह के बाद उसकी बहन ने एक बेटे को जन्म दिया। बावजूद इसके आरोपी अक्सर उसकी बहन को कम दहेज लाने के लिए ताने देते थे। कई बार राजबीर कौर व मेजर सिंह के बीच झगड़ा भी हो जाता तो वह समझौते के लिए जाते थे। गत सायं उसकी बहन इस कदर मानसिक तनाव में आ गई कि उसने अपने जीवन को ही खत्म करने का फैसला ले लिया और जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका अपने पीछे एक बेटे को छोड़ गई है जिसे अभी तक यह नहीं पता कि उसकी मां अब उसे कभी भी दुलार नहीं पाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!