जायदाद विवाद: बहू ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर सास-ससुर को पीटा

Edited By swetha,Updated: 26 May, 2018 11:30 AM

land dispute

जायदाद को लेकर ससुराल वालों के साथ चल रहे विवाद में आज बहू ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर सास-ससुर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुई जसबीर कौर व उसके पति सुखदेव सिंह को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।...

अमृतसर(संजीव, अग्रिहोत्री): जायदाद को लेकर ससुराल वालों के साथ चल रहे विवाद में आज बहू ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर सास-ससुर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुई जसबीर कौर व उसके पति सुखदेव सिंह को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। झगड़े के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए। 

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची छहर्टा पुलिस ने एक महिला व एक युवक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। झगड़े के दौरान सुखदेव सिंह की गाड़ी को भी नुक्सान पहुंचा। घायल जसबीर कौर ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है और उनकी बहू मायके चली गई थी। उनकी बहू छहर्टा चौक में स्थित उनकी दुकान पर कब्जा करना चाहती है। इसी कारण वह आज अपने रिश्तेदारों को लेकर आई और उन पर हमला कर दिया। जब उसका पति सुखदेव सिंह बीच-बचाव के लिए आया तो उसे भी बुरी तरह पीटा। उधर, थाना छहर्टा के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरीश बहल ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान ले लिए गए हैं और मैडीकल रिपोर्ट के उपरांत कानूनी कार्रवाई कर दी जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!