Edited By Updated: 24 Sep, 2016 07:55 PM
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह ने आज जालंधर की शेर सिंह कालोनी में हुई....
अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह ने आज जालंधर की शेर सिंह कालोनी में हुई गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की निंदा की है।
सिंह ने कहा कि नहर से ग्रंथ साहिब तथा भगवत गीता के पन्ने मिलने से दोनों धर्मों के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने कहा कि दोषियों को तुरन्त पकड़ कर सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधकों को अपने स्तर पर गुरुद्वारों की सुरक्षा का इंतजाम करने चाहिए।