Watch Pics: बचपन की दोस्त के साथ परिणय सूत्र में बंधा Indian idol विनर

Edited By Updated: 08 Dec, 2015 01:51 PM

indian idol winner vipul mehta get married

'इंडियन आइडल -6' के विजेता विपुल मेहता ने अपनी बचपन की दोस्त ज्योतिषा कपूर के साथ सोमवार को 7 फेरे लिए।

अमृतसर: 'इंडियन आइडल -6' के विजेता विपुल मेहता ने अपनी बचपन की दोस्त ज्योतिषा कपूर के साथ सोमवार को 7 फेरे लिए। विपुल और ज्योतिषा संगीत में जुगलबंदी करते हुए ही एक -दूसरे के करीब आए थे। दोनों ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी दोस्ती सात जन्मों के बंधन में बंध जाएगी। 
 
विपुल और ज्योतिषा का जन्म अमृतसर में ही हुआ है लेकिन ज्योतिषा का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया, जिसके बाद दोनों एक -दूसरे से दूर चले गए। कुछ साल पहले जब विपुल अपना शो करने दिल्ली गया तो फिर दोनों की मुलाकात हुई। इस बार दोनों ने शादी करने का मन बना लिया और दोनों परिवारों ने उनकी शादी के लिए सहमती जता दी। 
 
उल्लेखनीय है कि विपुल ने साल 2008 में 'वॉयस ऑफ इंडिया सीजन-2 में हिस्सा लिया था लेकिन वह पहले 3 उम्मीदवारों में जगह न बना सका। इसके बाद 'इंडियन आइडल -6' में दविन्दर पाल सिंह और अमित कुमार को हरा कर विपुल विजेता बन गया। कुछ महीने पहले ही विपुल ने अपनी एलबम 'वंदे मातरम’ को अटारी बाॅर्डर पर लांच किया था।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!