Edited By Updated: 02 Feb, 2016 09:22 AM
दिल्ली की भाजपा नेता किरण बेदी के पति समाज सेवक बृज मोहन बेदी का अंतिम संस्कार दुर्ग्याना मंदिर श्मशान घाट में किया गया।
अमृतसर: दिल्ली की भाजपा नेता किरण बेदी के पति समाज सेवक बृज मोहन बेदी का अंतिम संस्कार दुर्ग्याना मंदिर श्मशान घाट में किया गया।
आर्य समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार मृत देह को उनके दामाद रुजबे बरोचो ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पत्नी और पहली महिला आई.पी.एस. किरण बेदी आखिरी समय तक पति का शव निहारती रहीं। अंतिम संस्कार के समय किरण बेदी ने कहा बृज के हर सपने को पूरा किया जाएगा।
भाजपा नेता किरण बेदी के साथ पुलिस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह, विधायक ओम प्रकाश सोनी, जिला कांग्रेस प्रधान राजीव भगत, पार्षद बलदेव राज बग्गा, बेटी शाइना, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुरिन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे। बृज मोहन बेदी का रस्म चौथा व उठाला मंगलवार को शाम 3 से 4 बजे तक एस.एल. भवंज पब्लिक स्कूल नजदीक शिवाला बाग भाईयां में होगा।