Edited By swetha,Updated: 26 Jun, 2018 11:24 AM
मौत के जाली प्रमाण पत्र तैयार कर लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना ब्यास की पुलिस ने एल.आई.सी. के एजैंट सुरिन्द्र सिंह निवासी अर्जन मंगा के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): मौत के जाली प्रमाण पत्र तैयार कर लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना ब्यास की पुलिस ने एल.आई.सी. के एजैंट सुरिन्द्र सिंह निवासी अर्जन मंगा के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
ब्रांच मैनेजर कृष्ण कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी सुरिन्द्र सिंह ने अपने पिता जगीर सिंह व भाई सतनाम सिंह की मौत के जाली प्रमाण पत्र तैयार करवाए और डैथ क्लेम फार्मों पर फर्जी हस्ताक्षर कर एल.आई.सी. के साथ धोखाधड़ी कर 9.61 लाख रुपए की क्लेम ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।