Edited By Updated: 29 Aug, 2016 07:54 PM
पंजाब के राजस्व और लोग संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...
मत्तेवाल: पंजाब के राजस्व और लोग संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सलाह दी है कि वह सिख धर्म से खिलवाड़ करना छोड़ दें। मजीठिया ने आज हलका मजीठा के गांव साधपुर में 60 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद कहा कि सिखों के प्रति पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोच एक जैसी ही है।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने स्वर्ण मंदिर में सेना भेजकर अकाल तख्त का अपमान किया था जबकि केजरीवाल सिख धर्म की पवित्रता को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। मजीठिया ने कहा कि पानी पंजाब के लिए बहुत कीमती है। केजरीवाल सतलज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मामले में पंजाब के विरोध में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और केजरीवाल के प्रचार का पंजाब के लोगों पर कोई प्रभाव नहीं होगा और अकाली दल भाजपा अपने किए विकास कामों के कारण एक बार फिर सरकार बनाएगी।