हवालाती ने किया जेल अस्पताल के डाक्टर व कैदी पर जानलेवा हमला

Edited By swetha,Updated: 26 Feb, 2020 11:43 AM

dispute in central jail amritsar

जेल में हवालाती आपस में भिड़े, 2 घायल

अमृतसर(संजीव): केन्द्रीय जेल में दवाई लेने की लाइन में खड़े हवालाती ईशान मसीह निवासी संजय गांधी कालोनी ने जेल के डाक्टर किरण कुमार व कैदी परमजीत सिंह पर तेजधार हथियार से जान लेवा हमला कर दिया। परमजीत ने हवालाती ईशान को दवाई की लाइन में खडे होने को कहा था। जिस दौरान ड्यूटी पर तैनात वार्डन व कैदियों ने तुरंत ईशान को काबू कर उसके हाथों में पकड़ा तेजधार चमच छीन लिया। अतिरिक्त जेल सुपरिंटैडैंट बलविन्द्र सिंह की शिकायत पर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने हवालाती के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार दोपहर 12:45 पर जेल के अस्पताल में दवाई बांटी जा रही थी। जिस दौरान ईशान मसीह दवाई लेने के बहाने आया और बिना लाइन में खड़े हो आगे की ओर जाने लगा। लाइन को सीधा करवा रहे कैदी परमजीत सिंह ने जब ईशान को लाइन में लगने को कहा तो उसने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दिया। जिसे देख डाक्टर किरण कुमार हवालाती को समझाने के लिए आगे हुए तो ईशान ने उन पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। ईशान मसीह ने चमच से तेजधार चाकू बनाया हुआ था। एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले में विचाराधीर ईशान मसीह को थाना कैंटोनमैंट की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर रही है। 

जेल में हवालाती आपस में भिड़े, 2 घायल
जेल में हवालाती आपस में भिड़ गए, जिस दौरान 2 के घायल हो जाने के मामले में थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने हवालाती मनजीत सिंह निवासी वल्टोहा व कन्हैया लाल निवासी कनीएके बांगड़ के विरुद्ध केस दर्ज किया है। अतिरिक्त जेल सुपरिंटैंडैंट गुरबचन सिंह की शिकायत पर दर्ज किए गए मामले में उसका कहना है कि गत दोपहर 3:30 बजे के करीब उक्त हवालाती मनजीत सिंह व कन्हैया लाल ने बैरक नंबर 3 के कमरा नंबर 7 में बंद हवालाती दीपक सिंह उर्फ गंजा व शुभदीप सिंह उर्फ काका पर हमला कर दिया, जब तक जेल अधिकारी मौके पर पहुंच झगड़े को छुड़ाते तब तक दोनों हवालाती घायल हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!