Edited By swetha,Updated: 24 May, 2018 10:13 AM
शराब के नशे में हमला कर घायल करने के आरोप में थाना छहर्टा की पुलिस ने खुशवंत सिंह, नवजोत सिंह व कुलजीत सिंह निवासी गोबिंदपुरा छहर्टा के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): शराब के नशे में हमला कर घायल करने के आरोप में थाना छहर्टा की पुलिस ने खुशवंत सिंह, नवजोत सिंह व कुलजीत सिंह निवासी गोबिंदपुरा छहर्टा के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
ममता रानी ने बताया कि उक्त आरोपी खुशवंत सिंह उसके पड़ोस में रहता है और उस पर बुरी नजर रखता था। गत दिवस शराब के नशे में चूर खुशवंत सिंह अपने साथियों के साथ जबरदस्ती उसके घर में दाखिल हो गया और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। उसके पति के बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।