Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 08:35 AM
केन्द्रीय जेल फताहपुर में बंद कैदी गोबिंद सिंह निवासी अन्नगढ़ ने ड्यूटी कर रहे जेल वार्डर मेहर सिंह की पगड़ी उतार डाली। घटना उस समय हुई जब जेल वार्डर ने गोबिंद सिंह को किसी बात के लिए रोका और उसने वार्डर पर हमला बोल दिया।
अमृतसर(संजीव): केन्द्रीय जेल फताहपुर में बंद कैदी गोबिंद सिंह निवासी अन्नगढ़ ने ड्यूटी कर रहे जेल वार्डर मेहर सिंह की पगड़ी उतार डाली। घटना उस समय हुई जब जेल वार्डर ने गोबिंद सिंह को किसी बात के लिए रोका और उसने वार्डर पर हमला बोल दिया। आपस में हुए झगड़े दौरान जेल वार्डर की पगड़ी उतर गई। जेल सुपरिंटैंडैंट की शिकायत पर थाना गेट हकीमां की पुलिस ने केस दर्ज कर कैदी को जांच के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जेल से 2 लावारिस मोबाइल बरामद
केन्द्रीय जेल फताहपुर में हुए औचक निरीक्षण के दौरान कूड़े में पड़े 2 लावारिस मोबाइल बरामद किए गए, जिन्हें जेल परिसर में लाया तो अवैध रूप से गया था, मगर किन कारणों के चलते उन्हें कूड़े में फैंका गया, यह एक जांच का विषय है। जेल असिस्टैंट सुपरिंटैंडैंट बलविन्द्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर थाना गेट हकीमां की पुलिस ने बरामद हुए मोबाइलों की जांच शुरू कर दी है।