Edited By Updated: 24 Oct, 2016 02:20 AM
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सैनिकों की किसी भी प्रकार की समस्या का हल प्राथमिकता के आधार पर करने...
अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सैनिकों की किसी भी प्रकार की समस्या का हल प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय में 24 घंटे समर्पित हेल्प लाइन शीघ्र शुरू करने की घोषणा की है।
बादल ने आज यहां 130 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित की गई पंजाब राज्य युद्ध नायक यादगार और स्मारक को समर्पित करने के पश्चात एक प्रभावशाली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा सैनिकों और पूर्व फौजियों की समस्याएं घटाने के लिए ध्यान देना हम सभी का फर्ज बनता है तथा देश की सुरक्षा के लिए शानदार सेवाए निभाने के लिए हमें फौज का शुक्रगुजार होना चाहिए।
सैनिकों को ओर ज्यादा सत्कार देने की जरूरत पर जोर देते हुए बादल ने राज्य के सभी जिला उपायुक्तों और जिला पुलिस अध्यक्षों को कहा कि हमारे देश के रखवाले सैनिक जब भी आधिकारियों के दफ्तरों में आए तो उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन स्पष्ट तौर पर कहा कि जिला पुलिस के सिविल प्रशासन को इसके प्रति अपना फर्ज संजीदगी के साथ निभाना चाहिए क्योंकि सैनिक और पूर्व सैनिक समाज के सबसे ज्यादा सम्माननीय वर्गों में एक हैं।