जेल में भिड़े हवालाती, एक घायल चार पर केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 13 Jun, 2022 05:04 PM

clash in jail

अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली अमृतसर की केंद्रीय जेल में देर रात हवालाती आपस में भिड़ गए

अमृतसर (संजीव): अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली अमृतसर की केंद्रीय जेल में देर रात हवालाती आपस में भिड़ गए। इसमें हवालाती निखिल कुमार उर्फ गोलू घायल हो गया जबकि हमलावरों में हवालाती साहिल कुमार, गौरव कुमार व सुखदेव सिंह पर अतिरिक्त जेल सुमिरन सरबजीत सिंह की शिकायत पर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह है मामला
एक ही बैरक में बंद हमला करने वाले हवालाती की निखिल कुमार से रंजिश चल रही थी जिस कारण हमलावरों ने एक लोहे का हथियार बना रखा था जिसके साथ उस पर वार कर उसे बुरी तरह से घायल किया गया। झगड़े का पता चलते ही जेल अधिकारी बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!