ASI 10 हजार रुपए रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 22 Jan, 2020 03:19 PM

asi arrested in bribe case

विजीलैंस ने देर शाम चौकी टाऊन (धौड़ा चौकी) के इंचार्ज ए.एस.आई. महल सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तरनतारन/ अमृतसर(रमन,इन्द्रजीत): विजीलैंस ने देर शाम चौकी टाऊन (धौड़ा चौकी) के इंचार्ज ए.एस.आई. महल सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डी.एस.पी. विजीलैंस कुलदीप सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह महंत पुत्र चेला महंत गुरनाम सिंह निवासी डेरा टकरां का अड्डा नूरदी तरनतारन ने शिकायत दी थी कि उसका यादविंदर सिंह और सुरजीत कौर 
से झगड़ा हो गया था, जिसमें  उन्होंने उसे काफी चोटें पहुंचाई थीं और वह सिविल अस्पताल में दाखिल भी रहा और डाक्टर की तरफ से एम.एल.आर. तारीख 19 नवम्बर 2019 को काटी गई थी। एम.एल.आर. लेकर वह थाना सिटी की चौकी टाऊन में टक्कर काटता रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

इसके बाद चौकी इंचार्ज महल सिंह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग करने लगा। ट्रैप लगाकर आरोपी ए.एस.आई. को रंगे हाथों रिश्वत लेने के आरोप में काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है और बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!