Edited By Updated: 08 Oct, 2015 10:37 AM
चुनावी मौसम नजदीक आने के साथ ही पंजाब का राजनीतिक पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
अमृतसरः चुनावी मौसम नजदीक आने के साथ ही पंजाब का राजनीतिक पारा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया को खूब खरी-खोटी सुनाई है।
अमृतसर पहुंचे बाजवा ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि जो हाल तानाशाह गद्दाफी का हुआ था ऐसा ही कुछ मजीठिया और बादल परिवार का होगा। बाजवा ने मजीठिया को सलाह दी है कि वह जल्द ही अपना बौरिया-बिस्तर बांधकर खिसक लें, क्योंकि इस बार पंजाब की जनता उन्हें कही भी पनाह नहीं देंगी।
इस बीच बाजवा ने कहा कि पंजाब के लाखों नौजवानों को बिक्रम सिंह मजीठिया के चिंट्टे ने बर्बाद कर दिया, जबकि मालवा में 9 लाख एकड़ फसल को तोता सिंह की चिट्टी मक्खी चट कर गई। इसमें 5 करोड़ की रिश्वतखोरी हुई। इस मामले में कृषि मंत्री तोता सिंह से इस्तीफा लेकर उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया जाना चाहिए।