Edited By Vatika,Updated: 19 Feb, 2019 10:07 AM
पुलवामा में जवानों के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व जम्मू-कश्मीर के इंचार्ज सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत...
अमृतसर(कमल): पुलवामा में जवानों के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव व जम्मू-कश्मीर के इंचार्ज सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने प्रियंका वाड्रा को कोहिनूर हीरा कह कर पंजाब का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि कल उन्होंने मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी जनरल बाजवा के खिलाफ कड़ा रूख लेते हुए सुना और पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा को चेतावनी देते हुए कहा कि वह हमारे सैनिकों को मारने से बाज आए, उन्हें मुख्यमंत्री का दिलेरी वाला रुतबा अ‘छा भी लगा। ग्रेवाल ने कहा कि सिद्धू गांधी परिवार के प्रति पागलपन की हद तक दीवानगी रखते हैं। उन्होंने केन्द्रीय सुरक्षा एजैंसियों से अपील की है कि वह पंजाब के हालातों को गंभीरता से लें।