Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 04:18 PM
अश्लील वीडियो मामले में फंसे चरणजीत सिंह चड्ढा के पोते तथा स्व इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा के बेटे अनमोल चड्ढा ने चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैस दौरान कानून पर भरोसा जताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके परिवार द्वारा किए जा रहे दान-पुण्य के कार्य जारी...
चंडीगढ़ःअश्लील वीडियो मामले में फंसे चरणजीत सिंह चड्ढा के पोते तथा स्व इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा के बेटे अनमोल चड्ढा ने चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैस दौरान कानून पर भरोसा जताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके परिवार द्वारा किए जा रहे दान-पुण्य के कार्य जारी रहेंगे। उन्हें न्याय पर पूरा यकीन है। परिवार हर कदम पर चरणजीत चड्ढा के साथ खड़ा है। एस.आई.टी.अपना काम करेगी।
गौरतलब है कि महिला टीचर के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद चरनजीत सिंह चड्ढा को श्री अकाल तख्त साहिब ने तलब कर उनके धार्मिक कार्यों और कार्यक्रम पर पाबंदी लगाने के साथ चीफ खालसा दीवान के प्रमुख पद से हटा दिया गया था। वहीं इसी परेशानी में उनके बेटे इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा ने आत्महत्या कर ली थी।