Edited By Kalash,Updated: 12 Feb, 2024 02:24 PM
सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 किलो 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है
तरनतारन : सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 किलो 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। थाना झब्बाल में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश करते हुए रिमांड प्राप्त किया, ताकि आरोपियों से अगली पूछताछ की जा सके।
डी.एस.पी. अरुण शर्मा ने बताया कि एस.एस.पी. अश्वनी कपूर के आदेशों पर जिलाभर में लगातार नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों को काबू करने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन कर इनको विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करने के लिए भेजा गया था। एस.आई. सतविंदर सिंह सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन सहित पुलिस पार्टी ने बलजीत सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी पक्खोके, बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र प्रकाश सिंह निवासी बिहारीपुर, संदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी वैरोवाल बाविया नामक तस्करों को गिरफ्तार कर इनसे 3 किलो 900 ग्राम हेरोइन व 1 कार बरामद की।
असल में पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त आरोपी अटारी साइड से कार में सवार होकर हैरोइन लेकर आ रहे हैं। तब कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। पहले उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद माननीय अदालत से आरोपियों का 4 दिनों का रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड के आधार पर आरोपियों से की जाने वाली पूछताछ से अहम खुलासे होने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here