हमलावरों की गोलाबारी में 2 भाई घायल, केस दर्ज

Edited By swetha,Updated: 11 Feb, 2019 11:10 AM

2 injure in dispute

वेरका के नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे 2 भाइयों पर गोलियां चला कर जानलेवा हमला कर भागे 2 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना वेरका की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरजसबीर सिंह ने बताया कि 8 फरवरी की रात्रि 10:30 बजे उसके दोनों...

अमृतसर(स.ह.): वेरका के नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे 2 भाइयों पर गोलियां चला कर जानलेवा हमला कर भागे 2 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना वेरका की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरजसबीर सिंह ने बताया कि 8 फरवरी की रात्रि 10:30 बजे उसके दोनों लड़के तेजिन्द्र सिंह और मनिन्द्रजीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे, वह भी अपने मोटरसाइकिल पर उनके पीछे आ रहा था। 

दशमेश पब्लिक स्कूल के नजदीक पहुंचने पर 2 अज्ञात युवकों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे वे घायल होकर जमीन पर गिर गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!