1 लाख के  ईनाम पर जमाया कब्जा, दिल्ली के पहलवान जोगिन्द्र  ने जीती पटके की कुश्ती

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 10:24 AM

wrestler of delhi wins wrestling

दिल्ली के पहलवान जोगिन्द्र सिंह ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कमल डूमछेड़ी को चित्त करते हुए हैडमास्टर उजागर सिंह समरा स्टेडियम समराय-जंडियाला में पीर बाबा लख दाता को समॢपत कुश्ती मुकाबलों में पटके की कुश्ती पर कब्जा जमाया

जालंधर  (महेश) : दिल्ली के पहलवान जोगिन्द्र सिंह ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कमल डूमछेड़ी को चित्त करते हुए हैडमास्टर उजागर सिंह समरा स्टेडियम समराय-जंडियाला में पीर बाबा लख दाता को समॢपत कुश्ती मुकाबलों में पटके की कुश्ती पर कब्जा जमाया, जिसमें के.एस. टोनी ने नछत्तर सिंह समरा परिवार की तरफ से 1 लाख रुपए का नकद ईनाम दिया। उप विजेता कमल डूमछेड़ी को 51 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। 

 

पीर बाबा लख दाता प्रबंधक कमेटी द्वारा एन.आर.आइज, ग्राम पंचायत समराय तथा कुश्ती प्रेमियों के सहयोग से करवाए गए इन कुश्ती मुकाबलों में पंजाब समेत अन्य राज्यों से पहुंचे प्रमुख पहलवानों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। मुख्य रूप से पहुंचे सांसद संतोख सिंह चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब व मार्कफैड के चेयरमैन अमरजीत सिंह समरा, विधायक परगट सिंह, विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़, गुरमीत सिंह दादूवाल तथा अन्य एन.आर.आइज शख्सियतों ने पहलवानों को आशीर्वाद दिया। जगतार सिंह कनाडा व संतोख सिंह मनीला द्वारा 50-50 हजार रुपए का योगदान दिया गया। 

 


आयोजकों में अजमेर सिंह समरा, राम लुभाया शर्मा, जसवंत सिंह ठेकेदार सरपंच समराय, मक्खन सिंह, तेजेन्द्रजीत सिंह समरा, पिंदा समराय, मनप्रीत सिंह, कुलवंत राय शर्मा, स्टेट अवार्डी हरमेश लाल डी.पी.ई., बलजिन्द्र सिंह समरा, हरप्रीत सिंह हैप्पी व बूटा सिंह इत्यादि ने कुश्ती मुकाबलों की देखरेख की। मेहमान शख्सियतों का कमेटी द्वारा सम्मान भी किया गया। मंच का संचालन आर.एल. शर्मा ने किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!