इनैलो को पंजाब में नहर की खुदाई के लिए फावड़े नहीं चलाने देंगे: तरुण चुघ

Edited By Updated: 21 Feb, 2017 05:03 PM

wont allow inld to dig syl canal bjp leader

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने इंडियण नैशनल लोकदल द्वारा 23 फरवरी को पंजाब में जाकर सतलुज यमुना लिंक नहर को चालू करने के आह्वान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब सरकार तथा पंजाब की जनता इनैलो के कार्यकर्त्ताअों को नहर के निर्माण के...

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने इंडियण नैशनल लोकदल द्वारा 23 फरवरी को पंजाब में जाकर सतलुज यमुना लिंक नहर को चालू करने के आह्वान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब सरकार तथा पंजाब की जनता इनैलो के कार्यकर्त्ताअों को नहर के निर्माण के लिए फावड़े चलाने नहीं देगी। 

चुघ ने कहा कि पंजाब के किसानों के पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भाजपा-अकाली सरकार द्वारा नहर निर्माण परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन किसानों को वापिस लौटाने का पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर दिए जाने के बाद सतलुज यमुना लिंक नहर बनाने का मुद्दा हमेशा के लिए समाप्त हो गया है। 

चुघ ने कहा कि इनैलो के नेता हरियाणा में राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए पंजाब में जाकर नहर निर्माण की बाते करना बंद करें अन्यथा पंजाब की जनता अपने किसानों के हित्तो के लिए लामबन्द होकर इसका शान्तिपूर्ण तरीके से  विरोध करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!