Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 11:59 AM
प्रीत नगर, मोगा निवासी एक दिव्यांग महिला ने अपने घर के पास रहते 1 व्यक्ति पर घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एस.पी. एच. मोगा को शिकायत पत्र दिया। शिकायत पत्र में पीड़िता ने बताया कि गत 15 नवम्बर को घर...
मोगा(आजाद): प्रीत नगर, मोगा निवासी एक दिव्यांग महिला ने अपने घर के पास रहते 1 व्यक्ति पर घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एस.पी. एच. मोगा को शिकायत पत्र दिया। शिकायत पत्र में पीड़िता ने बताया कि गत 15 नवम्बर को घर के पास रहता एक व्यक्ति उसके घर में आया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
पीड़िता के शोर मचाते ही उक्त व्यक्ति वहां से चला गया। उक्त व्यक्ति ने परिवार के साथ आकर मुझे जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। उसने बताया कि पहले भी पुलिस को शिकायत पत्र दिया था, लेकिन इंसाफ न मिलने पर उसे वरिष्ठ अधिकारियों के पास इंसाफ हेतु आना पड़ा।
क्या हुई पुलिस कार्रवाई
एस.पी. एच. प्रिथी पाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच डी.एस.पी. (सिटी) मोगा को करने का आदेश दिया और कहा कि शिकायतकत्र्ता महिला दिव्यांग है। इसलिए महिला पुलिस कर्मचारी को उनके घर भेजकर बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाए। यदि शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए तो कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
शिकायतकर्ता के आरोपों को बताया गलत
शिकायतकर्ता द्वारा जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जब उससे बात की तो उसने कहा कि मैंने एक फाइनांस कंपनी से अपने घर के पास रहती महिला को शिकायतकर्ता महिला के कहने पर 15 हजार रुपए दिलवाए थे, जिस पर मेरी तथा शिकायतकर्ता महिला की भी गारंटी है। अब फाइनांस कंपनी वाले पैसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं, जिस पर मैंने शिकायतकर्ता महिला से कहा कि वह पैसे वापस दिलवाएं।
इसी बात को लेकर वह मेरे साथ झगड़ा करने लगी और हमारी कहासुनी हो गई। मेरे व मेरे परिवार पर जो कथित तौर पर छेड़छाड़ तथा धमकाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वे झूठे तथा बेबुनियाद हैं। हम सभी मोहल्ला वासियों को साथ लेकर थाना सिटी साऊथ के प्रभारी के अलावा सिटी डी.एस.पी. से मिलकर हलफिया बयान सहित शिकायत पत्र दे रहे हैं ताकि उन्हें सच्चाई का पता चल सके।