Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 12:00 PM
थाना सिटी पुलिस के एस.एच.ओ. सतविन्द्र सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख गौरव गर्ग की तरफ से जारी निर्देशानुसार शहर में विभिन्न जगहों पर डी.एस.पी. हरिन्द्र सिंह डोढ की अध्यक्षता में बिना नंबरों और कागजों के करीब 40 वाहनों के चालान करके उन्हें थाना सिटी में...
फिरोजपुर(कुमार): थाना सिटी पुलिस के एस.एच.ओ. सतविन्द्र सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख गौरव गर्ग की तरफ से जारी निर्देशानुसार शहर में विभिन्न जगहों पर डी.एस.पी. हरिन्द्र सिंह डोढ की अध्यक्षता में बिना नंबरों और कागजों के करीब 40 वाहनों के चालान करके उन्हें थाना सिटी में बंद किया है।
डी.एस.पी. हरिन्द्र सिंह डोढ ने बताया कि कई बार शरारती तत्व बिना नंबरों के मोटरसाइकिलों पर अनहोनी घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है।
उन्होंने लोगों को अपील की कि वे वाहन चलाते समय अपने वाहनों की नंबर प्लेटों पर नंबर जरूर लिखवाएं और इसके साथ ही वे वाहन के कागज भी पूरे रखें, ताकि चैकिंग के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस की नाकाबंदी के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति बिना नंबर का मोटरसाइकिल चलाते पकड़ा जाता है तो उसके वाहन को थाने में बंद किया जाएगा।