Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 01:42 PM
जिला पुलिस को वांछित एवं जिला भर की विभिन्न अदालतों द्वारा भगौड़े घोषित किए जा चुके आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाई गई मुहिम के तहत पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर चन्नण सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी सहित करीब 5 वर्षों से पुलिस के...
कपूरथला(मल्होत्रा): जिला पुलिस को वांछित एवं जिला भर की विभिन्न अदालतों द्वारा भगौड़े घोषित किए जा चुके आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाई गई मुहिम के तहत पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर चन्नण सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी सहित करीब 5 वर्षों से पुलिस के साथ आंख-मिचौली खेल रहे 2 वांछित भगौड़ों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को माननीय अदालत में 14 दिन के लिए ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी अनुसार पी.ओ. स्टाफ के हवलदार गुरविन्द्र सिंह, मंगल सिंह, परमजीत सिंह ने सूचना के आधार पर इंचार्ज एस.आई. चन्नण सिंह की देखरेख में गांव तलवंडी भाई में की गई छापेमारी दौरान अमरीक सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी तलवंडी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों अनुसार आरोपी अमरीक सिंह को थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने 21 अगस्त 2012 को धारा 354 के एक मामले में नामजद किया था। तब से आरोपी पुलिस को चकमा देकर इधर-उधर भाग रहा था। इसी तरह पी.ओ. स्टाफ के हवलदार मंगल सिंह व परमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित बिछाए गए मुखबिरों के जाल की सहायता से गांव शेखूपुर में की गई छापेमारी दौरान अमनदीप सिंह उर्फ साबा पुत्र सर्बजीत सिंह निवासी गांव शेखूपुर को गिरफ्तार कर लिया।