दर्जनों ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 10:13 AM

train late due to fog

उत्तर भारत में स्मॉग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। स्मॉग की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी ट्रेनों के लेट आने का सिलसिला जारी रहा। दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही थी।

जालंधर(गुलशन): उत्तर भारत में स्मॉग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। स्मॉग की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी ट्रेनों के लेट आने का सिलसिला जारी रहा। दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही थी।

शताब्दी, शान-ए-पंजाब, अकाल तख्त, गोल्डन टैंपल जैसी प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चल रही थी। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को उस समय ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी जब जालंधर सिटी स्टेशन से नई दिल्ली की ओर 8 घंटे तक कोई ट्रेन रवाना नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब सवा 1 बजे फ्लाइंग मेल के बाद रात 9 बजे तक कोई भी ट्रेन नई दिल्ली की ओर नहीं गई। यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफ ॉर्म पर बैठे रहे। ट्रेनों के ज्यादा लेट होने की वजह से कुछ यात्री दूसरे साधनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। 

सिटी स्टेशन से सुबह 1 घंटा देरी से रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रैस
वीरवार शताब्दी एक्सप्रैस 12014 सुबह 6 बजे की बजाय एक घंटा देरी से यानी 7 बजे जालंधर सिटी  से रवाना हुई। इसका नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 11.15 बजे है लेकिन शताब्दी नई दिल्ली स्टेशन पर पौने 4 घंटे की देरी से यानी बाद दोपहर 3 बजे पहुंची। इसी तरह सुबह नई दिल्ली से चलकर दोपहर 12.25 पर जालंधर पहुंचने वाली शताब्दी एक्सपै्रस 12031 शाम 5 बजे पहुंची। वहीं सिटी स्टेशन से शाम को 6 बजे नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी 12032 करीब 3 घंटे देरी से रवाना हुई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!