Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 02:10 PM
गांव सैदांवाली के निकट आज प्रात: एक व्यक्ति की रेलगाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। जी.आर.पी. ने समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा के सहयोग से शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
अबोहर(भारद्वाज): गांव सैदांवाली के निकट आज प्रात: एक व्यक्ति की रेलगाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। जी.आर.पी. ने समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा के सहयोग से शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के 4ई निवासी 40 वर्षीय शेर सिंह पुत्र अनूप सिंह बिहार में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और करीब एक सप्ताह पूर्व अवकाश पर श्रीगंगानगर अपने गांव आया था। मृतक के भतीजे विरेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका चाचा शेर सिंह आज सुबह श्रीगंगानगर से बिहार जाने के लिए रेलगाड़ी में सवार हुआ था कि सैदांवाली के निकट अचानक ट्रेन से गिर गया।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जी.आर.पी. अबोहर के कर्मचारियों को दी, जिस पर जी.आर.पी. ने मौके पर पहुंचकर शेर सिंह की तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्र से इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी और उसके शव को नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से मोर्चरी में रखवाया।